फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand news: CM Dhami met people in Khatima and listened to their problems

Uttarakhand: खटीमा में सीएम धामी ने लोगों से की मुलाकात, जनता की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 28 Dec 2023 02:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 28 Dec 2023 02:01 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने समस्याओं के निस्तारण के लिए सरलीकरण के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand news: CM Dhami met people in Khatima and listened to their problems
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को लोहियाहेड कैंप कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की परेशानियों को दूर कराने के प्रति गंभीर है। आमजन की समस्याओं का निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक रूप से यहां न आना पड़े।
विज्ञापन


ये पढ़ें- दुकान में आग लगने से जिंदा जला युवक: लपटों के चलते नहीं निकल पाया बाहर, जब तक आग बुझती; चले गई थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहां कि गांवों की समस्याओं का निदान ग्राम स्तर पर ही हो जाए, इसकी व्यवस्था की जा रही है और रात्रि चौपाल का आयोजन इसी दिशा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए गये हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस आदि की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है और जनहित में जटिल से जटिल मुद्दों को भी सुलझाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed