{"_id":"656cdfda81850e5144024ca4","slug":"uttarakhand-kurukshetra-and-lpn-won-the-matches-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-2000-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उत्तराखंड, कुरुक्षेत्र और एलपीएन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उत्तराखंड, कुरुक्षेत्र और एलपीएन ने जीते मैच
Mon, 04 Dec 2023 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
भीमताल में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। मिनी स्टेडियम भीमताल में स्व. पूरन सिंह चनौतिया और स्व. संजय टम्टा की स्मृति में तीन दिवसीय ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता जारी है। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और एसबीआई भीमताल के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने किया।
प्रतियोगिता में रविवार को पहला मुकाबला उत्तराखंड और दिल्ली कस्टम के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने दिल्ली कस्टम को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में साईं कुरुक्षेत्र ने स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में एलपीएन ने हरियाणा को 2-1 से हराया। आयोजक देवेंद्र सिंह चनौतिया और सतीश टम्टा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। निर्णायक आरएस सिंह, उपेंद्र बहादुर, अंकित सिंह, योगेंद्र सिंह, आरएन तिवारी, अरुण शर्मा और सुभाष पांचाल रहे। इस दौरान विमल कुमार, नरेश कुमार, हितेंद्र बिष्ट, उमेश पाठक, शुभम नैनवाल, पूरन बिष्ट, आशु पाठक, पंकज उप्रेती, मनोज भट्ट, आशा उप्रेती, चंदन बिष्ट, हरीश पांडे, राकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद