{"_id":"6937e0509d8025639505ae92","slug":"uttarakhand-high-court-strict-on-the-poor-condition-of-government-hospitals-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uk: सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को प्रगति रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uk: सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को प्रगति रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
Tue, 09 Dec 2025 02:09 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:09 PM IST
सार
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान डायरेक्टर जरनल हैल्थ ने कोर्ट को अवगत कराया गया कि उच्च न्यायालय के पूर्व के आदेशों के निर्देशों के अनुपालन में सैनिटोरियम हॉस्पिटल को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए शासन पर कार्यवाही गतिमान है। जिसकी डीपीआर बनाने के साथ ही फाइनेंशियल प्रपोजल शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है और ना ही हॉस्पिटलों में बेहतर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध है। स्टॉफ की कमी और खराब पड़ी मशीनों के चलते मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कई हॉस्पिटल में इंडियन हैल्थ स्टेंडर्ड के मानकों की कमी है। याचिका में सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रार्थना की गई थी ताकि दूरदराज से सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन