फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress State General Secretary Mahesh Sharma left party and joined BJP before ls Election

Uttarakhand: कांग्रेस को फिर झटका, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

Sun, 31 Mar 2024 11:48 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2024 11:48 AM IST
सार

Uttarakhand News: महेश शर्मा ने वर्ष 2022 में कालाढूंगी से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने इनको शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Congress State General Secretary Mahesh Sharma left party  and joined BJP before ls Election
भाजपा में शामिल हुए महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थम ही नहीं रहा। चुनाव से पहले पार्टी के कई चर्चित चेहरे इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, आज नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा के अंतर्गत कालाढूंगी विधानसभा सीट से 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े महेश चंद्र शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। महेश को शामिल कराने के लिए भाजपा ने बंद दरवाजे फिर से खोले हैं।

विज्ञापन


महेश शर्मा ने 2017 में भी विस का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। उनके कांग्रेस छोड़ने का कारण कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी से चली आ रही राजनीतिक अदावत को माना जा रहा है। कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को नैनीताल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


महेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व सांसद नरेश बंसल ने उन्हें फूलमाला व पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: एक नामांकन हुआ वापस, अब उत्तराखंड के चुनावी महासंग्राम में दम दिखाएंगे 55 प्रत्याशी
 

सूत्रों के मुताबिक महेश शर्मा को भाजपा में लाने में कालाढूंगी से पार्टी विधायक बंशीधर भगत व महेंद्र अधिकारी की अहम भूमिका मानी जा रही है। अधिकारी ने ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की थी। हालांकि पार्टी नई ज्वाइनिंग के लिए दरवाजे बंद कर चुकी थी, लेकिन दोनों नेताओं के आग्रह पर पार्टी ने ज्वाइनिंग के लिए फिर से दरवाजे खोले। इसमें पार्टी के लोस प्रत्याशी अजय भट्ट की भूमिका भी बताई जा रही है।

महेश शर्मा के साथ उनकी पत्नी नैनीताल की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पूरन सिंह खनी, पूर्व जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कुंदन सिंह बोहरा, नैनीताल कांग्रेस महासचिव सोहन सिंह नेगी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी समेत कई जन प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हुए। 2022 के विस चुनाव में शर्मा को 42 हजार से अधिक वोट मिले थे।

ये भी हुए भाजपा में शामिल

भारतीय धार्मिक एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जाजेड़ी, रविंद्र, हरिओम चौधरी, दीपक थपलियाल, मनजीत सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed