फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Bodybuilding Competition Haldwani

Nainital News: राजेंद्र मिस्टर कुमाऊं और शुभम बने मिस्टर हल्द्वानी

Mon, 03 Apr 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Bodybuilding Competition Haldwani
उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता से पूर्व प्रतिभागियों से परिचय लेते एसपी सिटी हरबंश और साथ
हल्द्वानी। उत्तराखंड शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से निर्णायकों और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। मिस्टर हल्द्वानी शुभम चंदोला, मिस्टर कुमाऊं नैनीताल के राजेंद्र जोशी और मिस्टर फिजिक का खिताब नवनीत सिंह ने अपने नाम किया।
विज्ञापन



उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आरटीओ रोड स्थित शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में रविवार शाम को प्रतियोगिता तीनों वर्गों में हुईं, जिसमें 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी हरबंश सिंह ने किया।
विज्ञापन

सबसे पहले मिस्टर हल्द्वानी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मनोज पाठक, सुमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। मिस्टर कुमाऊं में यूएस नगर के इरफान अली दूसरे और नैनीताल के शुभम चंदोला तीसरे स्थान पर रहे। मिस्टर फिजिक में प्रताप अधिकारी दूसरे और भूपेश सकरानी तीसरे स्थान पर रहे। अंत में विजेताओं को ट्राॅफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता 55 से लेकर 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90, 95 और 100 किलो भार वर्ग तक हुई। निर्णायक मंडल में मुकेश ठाकुर, हेम चंद्र, सुनील भट्ट, लेखराज गुरुंग रहे। एसोसिएशन के सचिव मुकेश पाल ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को हल्द्वानी में मिस्टर इंडिया, मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed