{"_id":"5e73dca28ebc3e774f34e69b","slug":"uttarakhand-board-exams-not-postponed-yet-ramnagar-news-hld3778459122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक स्थगित नहीं हुई बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक स्थगित नहीं हुई बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते भले ही देश भर में सीबीएसई-जेईई की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हों, लेकिन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) ने अभी तक हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं नहीं टाली हैं। उत्तराखंड में अभी बोर्ड अधिकारियों की बैठकों का दौर चल रहा है, लेकिन परीक्षाएं टालने का कोई फैसला नहीं लिया गया है।
उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 25 मार्च को खत्म होनी हैं। परीक्षाएं अंतिम दौर में चल रही हैं। देशभर में एहतियातन सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, लेकिन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षाओं को स्थगित करने की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में लगातार बैठकें चल रही हैं और वह उच्चाधिकारियों के संपर्क हैं।
आदेश मिलने पर परीक्षा होगी स्थगित
अभी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया है। परीक्षाओं को स्थगित करने को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। यदि परीक्षा स्थगित करने का निर्देश मिलेगा तो उस पर अमल किया जाएगा। - डॉ. नीता तिवारी, सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद
विज्ञापन
हाईस्कूल-इंटर के इन विषयों के होने हैं पेपर
इंटरमीडिएट
20 मार्च - सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन।
21 मार्च - गणित और समाजशास्त्र।
23 मार्च - संस्कृत, उर्दू, पंजाबी।
24 मार्च - जीव विज्ञान, कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान।
25 मार्च - भूगोल, भूगर्भ विज्ञान।
हाईस्कूल
20 मार्च - गृह विज्ञान
23 मार्च - गणित
24 मार्च - उर्दू
25 मार्च - पंजाबी, बंगाली, संस्कृत