{"_id":"67b966e99183810b4300d8d9","slug":"uttarakhand-board-exam-2025-2638-students-left-the-board-exam-across-the-uttarakhand-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेशभर में 2638 ने छोड़ दी बोर्ड परीक्षा, पहले दिन इन विषयों के एग्जाम हुए; नहीं हुई गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेशभर में 2638 ने छोड़ दी बोर्ड परीक्षा, पहले दिन इन विषयों के एग्जाम हुए; नहीं हुई गड़बड़ी
Sat, 22 Feb 2025 11:26 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:26 AM IST
सार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन प्रदेशभर में 2638 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन प्रदेशभर में 2638 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को इंटर की हिंदी, कृषि हिंदी और हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत टंकण की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं। उत्तराखंड बोर्ड के कंट्रोल रूम के अनुसार इंटर की हिंदी की परीक्षा के लिए 1,05,633 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2622 अनुपस्थित रहे। कृषि हिंदी में 350 पंजीकृत विद्यार्थियों में 338 उपस्थित और 12 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी तरह हाईस्कूल में टंकण हिंदी, अंग्रेजी की परीक्षा में 122 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 119 उपस्थित व 3 अनुपस्थित रहे। हिंदुस्तानी संगीत की परीक्षा में 33 पंजीकृत में से 32 उपस्थित और 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। प्रदेशभर में आयोजित परीक्षा के पहले दिन ही 2638 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि प्रदेश भर में पहले दिन कहीं पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
विज्ञापन