फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP State Executive Committee meeting begins in Haldwani today Nitin Navin will attend

हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महामंथन, सीएम समेत कई नेता शामिल, नितिन नवीन भी पहुंचे

Wed, 09 Sep 2026 03:25 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 09 Sep 2026 03:25 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की आज हल्द्वानी में होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता शामिल होंगे। लेकिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और महामंत्री संगठन अजेय पहुंचेंगे या नहीं इसकी भी चर्चा है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP State Executive Committee meeting begins in Haldwani today Nitin Navin will attend
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हल्द्वानी में आज भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। बैठक की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी,सभी जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहरण किया। दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे। इस दौरान बाबा नीम मरौली महाराज की तस्वीर देकर उनका स्वागत किया गया। शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 7 बजे कोर कमेटी की बैठक में नितिन नवीन शामिल होंगे।  

विज्ञापन

दो राजनीतिक प्रस्ताव पारित

बैठक में आज दो राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुए। साथ ही विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत का संकल्प का प्रस्ताव केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रखा।  वहीं, वंदेमातरम मातरम पर कांग्रेस के रुख की निंदा की गई। पहले प्रस्ताव में पीएम मोदी के 25 साल के मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री कार्यकाल पर चर्चा हुई। उनकी उपलब्धियों पर भी बात हुई। उनका आभार जताया गया। दूसरे प्रस्ताव में हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस के रुख की निंदा की गई। ये तय हुआ विकास, विरासत, संरक्षण पर चुनाव मैदान में जाएंगे। समाज विरोधी, देश विरोधी कांग्रेस का जनता के समक्ष खुलकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
नैनीताल: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में हाईकोर्ट सख्त, डीएम को राहत कार्य खुद मॉनिटर करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि आज पूरे नैनीताल ज़िले में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बहुत खुशी का माहौल है। यह एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि उन्हें अपने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने और सुनने का मौका मिल रहा है। उनके नैनीताल दौरे ने पूरे उत्तराखंड राज्य में एक खास ऊर्जा भर दी है, और मैं ज़िले के कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह देख रहा हूँ। हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बहुत गर्मजोशी और दिल से स्वागत करते हैं... लोग जश्न मनाने और उनका स्वागत करने के लिए कई जगहों पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं।

Uttarakhand BJP State Executive Committee meeting begins in Haldwani today Nitin Navin will attend

नितिन नवीन की क्लास में मंत्रियों-विधायकों का लगेगा नंबर

उत्तराखंड में 2027 में हैट्रिक की तैयारी में जुटी भाजपा का हल्द्वानी में होने जा रहा दो दिवसीय महामंथन सिर्फ औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि मौजूदा मंत्रियों और विधायकों के भविष्य का रिपोर्ट कार्ड माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति में जिलों के पदाधिकारियों, मोर्चों और केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व की फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों की कुंडली तैयार होगी।

सूत्रों के मुताबिक इस बार टिकट का फैसला केवल जीत-हार या सर्वे से नहीं, बल्कि संगठन की जमीनी रिपोर्ट से होगा। किस विधानसभा में विधायक सक्रिय है, किसका जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद टूटा है, बूथ समितियां कितनी सक्रिय हैं, मंडल स्तर पर संगठन कितना मजबूत है और सरकार की योजनाएं जमीन तक कितनी पहुंचीं, इन सभी बिंदुओं पर जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और कोर कमेटी से सीधा फीडबैक लिया जाएगा।

पार्टी के लिए यह समीक्षा दोहरे स्तर पर होगी। पहली मंत्री-विधायक की कुंडली कि उनकी क्षेत्र में सक्रियता, जनता से संपर्क, कार्यकर्ता के साथ तालमेल और छवि को लेकर स्वतंत्र फीडबैक। जहां सरकार के प्रति नाराजगी कम लेकिन विधायक को लेकर असंतोष होगा, वहां खतरे की घंटी मानी जाएगी। दूसरी संगठन की कुंडली कि बूथ प्रबंधन, कमजोर बूथों की पहचान, मंडल में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की स्थिति रहेगी।

यही वजह है कि यह कार्यसमिति आम पार्टी कार्यकर्ता से ज्यादा 2027 के टिकट के दावेदारों के लिए अहम मानी जा रही है। मौजूदा चेहरों में जो रिपोर्ट में मजबूत पाए जाएंगे, पार्टी उन पर फिर भरोसा जता सकती है, जबकि कमजोर रिपोर्ट वाले मंत्रियों और विधायकों की सीट पर नए चेहरे, जातीय-सामाजिक समीकरण और संगठन से आए नामों पर मंथन के संकेत हैं। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक तौर पर टिकट परिवर्तन पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कुमाऊं की राजधानी हल्द्वानी से शुरू हो रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा साफ संदेश दे रहा है - 2027 की जीत का रास्ता जमीनी रिपोर्ट कार्ड से ही निकलेगा।

हल्द्वानी में भाजपा कार्यसमिति को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया बड़ा दावा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में दूसरी बार कार्य करने का मौका पाकर वे सौभाग्यशाली हैं। हल्द्वानी में हो रही प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दो महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जो 2027 के चुनाव को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की बूथ तक की रणनीति तैयार है। निकाय चुनाव में 11 नगर निगमों और सहकारिता के 6 जिलों में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है, और 2027 में पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा को इतिहास रचना है और तीसरा चुनाव पूरी दमदारी से जीतना है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने अब तक कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे लोग नाराज हों। बलूनी ने विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद दिल्ली-देहरादून का सफर सात घंटे से घटकर 2.30 घंटे हो गया है। उन्होंने संकल्प जताते हुए कहा कि भाजपा पूरे बहुमत से सरकार बनाएगी और उत्तराखंड में स्वर्णिम काल लाएगी।

तीरथ सिंह रावत बोले- बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे, 2027 में भाजपा करेगी सत्ता में वापसी

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बूथ तक जाएगी और 2027 में सत्ता में आएगी। उन्होंने पीएम मोदी के विकास मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया, लेकिन संवारने का काम मोदी कर रहे हैं। धारचूला तक सड़कें बनने, आपदा के दौरान पीएम की मौजूदगी और गुजरात से राहत सामग्री भेजे जाने का जिक्र किया। साथ ही कहा कि कुछ राहत सामग्री अधिकारियों ने समेट ली, लेकिन पार्टी बूथ जीतने पर फोकस करेगी क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

सीएम धामी बोले- भाजपा विकास के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जाएगी

हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बैठक आत्ममंथन का माध्यम है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के कामों को गिनाते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत निराशा में था, अब नया भारत बना है। लैंड जिहाद, थूक जिहाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि कब्जा मुक्त कराई गई। धामी ने कहा कि पार्टी विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- कांग्रेस की बांटने की राजनीति नहीं चलेगी, देवभूमि से पीएम मोदी को ताकत मिलती है

हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देवभूमि से पीएम मोदी को 140 करोड़ देशवासियों की सेवा की ताकत मिलती है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और बंटवारे की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि खरगे साहब की बांटने की राजनीति यहां नहीं चलेगी। नितिन नवीन ने सीएम धामी को UCC, महिला आरक्षण और शहीद आश्रितों को आरक्षण जैसे फैसलों पर बधाई दी। साथ ही कहा कि भाजपा संत रविदास के नाम पर यात्रा निकालेगी और सनातन की रक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed