फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Bar Council Election Nomination

Nainital News: उत्तराखंड बार काउंसिल अध्यक्ष पद पर डाॅ.पाल ने दावेदारी की

Sat, 11 Mar 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Bar Council Election Nomination
नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के तहत शुक्रवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए डाॅ.महेंद्र सिंह पाल ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए अब तक कोई भी नामांकन नहीं हुआ है। शनिवार को भी नामांकन होने हैं। इसके बाद दावेदारों की असल संख्या साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


बार काउंसिल आफ इंडिया से संबद्ध उत्तराखंड बार काउंसिल प्रदेश भर के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करती है। नियमों के क्रम में प्रत्येक पांच साल के लिए 20 सदस्यों का चयन किया जाता है। हालांकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। प्रतिवर्ष बार काउंसिल के चयनित 20 सदस्य व हाईकोर्ट के महाधिवक्ता मतदान में भाग लेकर नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन करते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष एमएम लांबा व उपाध्यक्ष मुनफैत अली का कार्यकाल बीते माह ही समाप्त हो चुका था। काउंसिल सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन सदस्य डाॅ.महेंद्र सिंह पाल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। शनिवार को भी नामांकन प्रक्रिया होगी। इसके बाद कुल दावेदारों की जानकारी मिल सकेगी। 14 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 18 मार्च को मतदान होगा और विजेता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो:-10एनटीएल03पी। डा.महेंद्र सिंह पाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed