फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Route diversion for Kainchi Dham; devotees to reach the temple via shuttle.

Nainital News: कैंची धाम के लिए रूट डायवर्जन, शटल से मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु

Fri, 02 Oct 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 02 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Route diversion for Kainchi Dham; devotees to reach the temple via shuttle.
हल्द्वानी। लंबे वीकेंड के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दो से चार अक्तूबर तक लागू रहेगी। कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को पार्किंग स्थलों पर रोककर शटल सेवा से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। वीकेंड के दौरान टैक्सी एवं दुपहिया टैक्सी वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन और भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क किया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिये कैंची धाम भेजा जाएगा।
विज्ञापन

--

यह रहेगी व्यवस्था
अल्मोड़ा-रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर आवश्यकता के अनुसार रामगढ़-मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा।
विज्ञापन




हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति रहेगी। अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली सैनेटोरियम तिराहे पर रोककर धीरे-धीरे आगे भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




भवाली से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर चार पहिया वाहन यातायात की स्थिति के अनुसार रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे।



पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहन
जरूरत के अनुसार क्वारब-रामगढ़-नथुवाखान बाईपास मार्ग से गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे। अधिक दबाव होने पर वाहनों को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article