फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttar Pradesh will now spend Rs 688 crore on Jamrani Dam

Uttarakhand: जमरानी बांध पर उत्तर प्रदेश अब 688 करोड़ खर्च करेगा, यूपी सरकार को भेजा गया नया प्रस्ताव

Fri, 23 Aug 2024 01:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:31 PM IST
सार

जमरानी बांध परियोजना में उत्तरप्रदेश अब 688 करोड़ रुपये देगा। जमरानी बांध की वर्तमान लागत 3808 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh will now spend Rs 688 crore on Jamrani Dam
Jamrani Dam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमरानी बांध परियोजना में उत्तरप्रदेश के राज्यांश में 94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पूर्व में यूपी का राज्यांश 594 करोड़ रुपये था। परियोजना की लागत बढ़ने से यूपी का राज्यांश बढ़कर अब 688 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जमरानी परियोजना इकाई ने राज्यांश के लिए नया प्रस्ताव यूपी सरकार को भेज दिया है।

विज्ञापन

जमरानी बांध की वर्तमान लागत 3808 करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार की ओर से 1557.18 करोड़ मिलेंगे। परियोजना के निर्माण में राज्य सरकार करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बांध निर्माण में यूपी सरकार भी शेयर होल्डर है। परियोजना से यूपी के बरेली और रामपुर जिले तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचना है। जमरानी बांध से उत्तरप्रदेश की सिंचाई के लिए 61 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। इससे यूपी की 115582 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक परियोजना से यूपी के बरेली जिले की बहेड़ी और मीरगंज, रामपुर जिले की बिलासपुर, मिलक, रामपुर और स्वार तहसील के लोग लाभान्वित होंगे। इससे यूपी के 684 गांवों के 60,869 भूमिधारकों का फायदा होगा। यूपी सरकार से मिलने वाली राशि बांध व नहर निर्माण और पुनर्वास समेत अन्य कार्यों पर खर्च की जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हल्द्वानी और काठगोदाम स्टेशन में यात्री सुरक्षा के इंतजाम डिरेल, रेलवे स्टेशनों में कैमरे तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

जमरानी बांध परियोजना की लागत बढ़ने से यूपी के राज्यांश में भी बढ़ोतरी हुई है। बांध निर्माण में यूपी सरकार अब 688 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यूपी सरकार को नया प्रस्ताव भेज दिया गया है।

- ललित कुमार, उपमहाप्रबंधक, जमरानी परियोजना इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed