{"_id":"ced685ff14f0fe5d22e98f038e3ef72c","slug":"utiiti-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में 58,070 अभ्यर्थी देंगे यूटीईटी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में 58,070 अभ्यर्थी देंगे यूटीईटी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 27 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सहयोग से 29 अप्रैल को होने वाली उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) में कुमाऊं मंडल के 12 शहरों के 82 केंद्रों में 58,070 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हल्द्वानी में सर्वाधिक 16 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा मंडल में 12 नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यूटीईटी प्रथम की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक होगी, जिसमें 28,863 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। द्वितीय की परीक्षा दोपहर दो बजे से 4:30 बजे तक होगी, जिसमें 29,207 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए एसडीएस राइंका पिथौरागढ़, जीआईसी बेरीनाग, चंपावत, टनकपुर, जीजीआईसी अल्मोड़ा, मिशन इंटर कालेज रानीखेत, वीएमजे स्मारक जीआईसी बागेश्वर, शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी नैनीताल, एमजी इंटर कालेज हल्द्वानी, जीआईसी रामनगर, जनता इंटर कालेज रुद्रपुर, जीजीआईसी काशीपुर को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
यह सभी नोडल केंद्र होने के साथ ही परीक्षा केंद्र भी रहेंगे। परिषद के सचिव डा. दया कृष्ण मथेला के मुताबिक परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक से भेजे जा चुके हैं, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र नहीं मिला हो तो वह विभागीय वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
नाम शहर केंद्र यूटीईटी प्रथम यूटीईटी द्वितीय
पिथौरागढ़ 07 2599 2445
बेरीनाग 06 903 845
चंपावत 04 1191 1196
टनकपुर 07 1806 1878
अल्मोड़ा 07 1988 2033
रानीखेत 04 1217 1253
बागेश्वर 04 1646 1602
नैनीताल 04 988 1021
हल्द्वानी 16 6425 6703
रामनगर 04 1863 1855
रुद्रपुर 06 3222 3312
काशीपुर 13 5015 5064
........................................................................
12 82 28,863 29,207