फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UTET will be held in 29 cities of the state on 26th

26 को प्रदेश के 29 शहरों होगी यूटीईटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
UTET will be held in 29 cities of the state on 26th
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 26 नवंबर को प्रदेश के 29 शहरों में होगी। परीक्षा के लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां परी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिषद सभागार में यूटीईटी को लेकर 29 शहरों के परीक्षा नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि यूटीईटी प्रथम पाली में 44973 और यूटीईटी द्वितीय पाली में 39874 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी, अपर सचिव एनसी पाठक, संयुक्त सचिव केके वार्ष्णेय, जीके भारद्वाज एवं उप सचिव सीपी रतूड़ी, लेखा अधिकारी दीप जोशी ने भी यूटीईटी के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट www.ukutet.com से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। बैठक में शोध अधिकारी डीएस रौतेला, आरसी पांडेय, मनीष सुयाल, बीएस बंगारी, एनसी पंत, पीडी सनवाल, सुनील रावत, विजय मासीवाल, पंकज जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed