{"_id":"684b3f830c6f3a657302fea8","slug":"upset-by-the-scolding-of-family-members-a-teenager-committed-suicide-by-jumping-into-naini-lake-nainital-news-c-238-1-shld1020-115547-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने नैनीझील में कूदकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने नैनीझील में कूदकर दे दी जान
Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने झील में कूदकर जान दे दी। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने डेढ़ घंटे तक झील में सर्च कर शव बरामद किया।
मल्लीताल आयारपाटा निवासी संजय के बच्चों में बृहस्पतिवार सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर मां ने दोनों को डांटकर शांत रहने को कहा। मां की डांट से क्षुब्ध अंजलि (13) नाराज होकर सुबह करीब नौ बजे घर से निकल गई। बेटी के नाराज होकर घर से जाने की बात मां को पता लगी तो वह खोजबीन में लग गईं। इस बीच काफी देर तक अंजलि का पता नहीं लग पाया। इसके बाद मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
इस पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर में समर हाउस के पास झील किनारे किशोरी की चप्पल मिली। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम ने झील में सर्च अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक कर्मियों ने झील में कांटा डाल शव बरामद किया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद