फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uproar in STH over the death of a newborn

नवजात की मौत पर एसटीएच में हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar in STH over the death of a newborn
नवजात की मौत के बाद हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन करते परिजन व अन्य। स? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार को एक गर्भवती महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। नवजात की मौत की सूचना पर महिला के परिजन भड़क गए और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रेखा कश्यप (19) की ससुराल बदायूं जिले में है। वह प्रसव के लिए अपने मायके राजपुरा वार्ड नंबर 12 में आई है। शुक्रवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई थी तो परिजन उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। रेखा के भाई अंकुर कश्यप ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि रात नौ बजे तक सामान्य डिलीवरी हो जाएगी। आरोप है कि इसके बाद रेखा को देखने कोई नहीं आया। बाद में परिजनों के दबाव बनाने पर डॉक्टरों ने शाम पांच बजे रेखा का ऑपरेशन किया जिसमें उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रेखा के परिजन भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में अस्पताल के गेट पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इधर रेखा के परिजनों ने बताया कि एसटीएच से पहले उसे महिला अस्पताल लेकर गए थे। हालांकि उन लोगों ने एसटीएच ले जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिख कर दें तो करवाएंगे जांच : प्राचार्य
हल्द्वानी। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के साथ ही मैं मौके पर गया। रिपोर्ट देखीं तो पता चला कि दोपहर तक गर्भवती की मेडिकल रिपोर्टें सही थीं। हालांकि दोपहर को अचानक बच्चे की दिल की धड़कन कम होने लगी। डॉक्टरों ने ये देखते हुए गर्भवती का ऑपरेशन किया। तब उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं दिख रही है। फिर भी गर्भवती के परिजनों से कहा है कि अगर कोई शिकायत है तो वह लिख दे दें। मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed