फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uproar in Kotwali women cut

कोतवाली में महिलाओं ने हंगामा काटा

Thu, 02 Feb 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो बिंदुखत्ता (नैनीताल)। Updated Thu, 02 Feb 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Kotwali women cut
कोतवाली में महिलाओं ने हंगामा काटा - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र की महिलाएं शराब तस्कर को 550 पाउच कच्ची शराब समेत दबोचकर बुधवार देर शाम कोतवाली पहुंची। गांव में बिक रही कच्ची शराब के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर महिलाओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओें द्वारा कोतवाली गेट के सामने कई लिटर शराब को नष्ट किया गया। आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण में कच्ची शराब का कारोबार जमकर चल रहा है।

बुधवार देर शाम बिंदुखत्ता की दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने गांव में बिक रही कच्ची शराब पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर कोतवाली में जबरदस्त हंगामा काटा। आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने शराब के पाउचों को सड़क पर बिखेर कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


हाथों में दराती लेकर ट्रैक्टर-ट्रालियों से कोतवाली पहुंची महिलाओं का कहना था कि पुलिस संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है। महिलाओं का कहना है कि शाम होते ही नशेडियों के आतंक से कामकाजी महिलाओं का राह चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशेडी ड्यूटी कर लौट रही महिलाओं से अभद्रता करते हैं। इधर, पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रर्दशनकारी महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ।


बाद में महिलाओं द्वारा दबोचे गए शराब तस्कर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया और कच्ची शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इधर, पुलिस का कहना है कि अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कई तस्करों पर कार्यवाही की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed