फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UPCL officials held responsible for line loss

Nainital News: लाइन लॉस के लिए यूपीसीएल के अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 20 Dec 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
UPCL officials held responsible for line loss
हल्द्वानी। आजादनगर और गांधीनगर में 70 फीसदी लाइन लॉस को झूठा करार देते हुए संबंधित क्षेत्र के पार्षद ने यूपीसीएल ईई प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा किविभागीय अधिकारी हर बार उनके वार्डाें के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना था कि जिस क्षेत्र में लाइन लॉस बताया जा रहा है वहां सालों पहले कवर्ड केबल डाल दी गई थी। आजादनगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का कभी विरोध नहीं किया। रेलवे बाजार, रामपुर रोड समेत कई इलाकों में लाइन लॉस हो रहा है लेकिन केवल उनके क्षेत्र को हर बार बदनाम किया जाता है। आरटीआई से लाइन लॉस संबंधी जानकारी मांगी गई लेकिन यूपीसीएल सूचना उपलब्ध नहीं करा पाया। पार्षदों का कहना था कि निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है कि सभी क्षेत्रों में लाइन लॉस हो रहा है। ऐसे सभी क्षेत्रों के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए। ईई से मिलने वालों में पार्षद मो.गुफरान, रोहित कुमार, समीर अंसारी, सलमान सिद्दीकी, आदिल, तस्लीम इकरानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



लाइन लॉस का मतलब केवल बिजली चोरी नहीं है। इसमें टेक्निकल लॉस, कर्मिशयल लॉस, बिजली का बिल अदा न करना भी शामिल है। कई लोग बिजली बकाया चुकाए बिना ही लापता हो गए हैं। पार्षदों की समस्या को सुना गया है। - प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article