फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UOU to reduce fees for B.Sc students by Rs 3,000

Nainital News: यूओयू में बीएससी के शिक्षार्थियों की तीन हजार रुपये कम होगी फीस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
UOU to reduce fees for B.Sc students by Rs 3,000
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की 44वीं बैठक में विवि की 20वीं वित्त समिति के सभी प्रस्तावों का अनुमोदन हुआ। इसमें बीएससी कार्यक्रम के शिक्षार्थियों की तीन हजार रुपये फीस माफ करने और विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को शोध कार्य के लिए विश्वविद्यालय फेलोशिप प्रदान किए जाने को मंजूरी मिली।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ बीएससी शिक्षार्थियों की फीस 500 प्रति सेमेस्टर कम होगी। गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने के लिए फेलोशिप के माध्यम से पीएचडी और अन्य शोध कार्यक्रमों से जुड़े विद्यार्थियों को संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना बोर्ड, परीक्षा समिति, प्रवेश समिति, मान्यता बोर्ड और शिक्षा परिषद की ओर से पारित वित्तीय मदों के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। कार्य परिषद ने विवि परिसर में टाइप तीन और चार आवासों के निर्माण के लिए धनराशि, पुरानी अप्रयुक्त पुस्तकों के शैक्षणिक-सामाजिक हित में निशुल्क वितरण, पूर्व छात्र परिषद की सदस्यता शुल्क व्यवस्था में सुधार, कौशल आधारित और रोजगार परक से संबंधित वित्तीय प्रस्तावों की पुष्टि प्रस्ताव शामिल किए। वहां प्रो. बीएस राजपूत, प्रो. नवल किशोर, आरसी बिंजोला, विक्रम यादव, प्रो. पीडी पंत, कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed