फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UOU to arrange additional land to run new courses

Nainital News: नए पाठ्यक्रमों को चलाने के लिए अतिरिक्त भूमि की व्यवस्था करेगा यूओयू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
UOU to arrange additional land to run new courses
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योजना बोर्ड की सोमवार को कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विवि की विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित अलग-अलग 21 प्रस्ताव पारित किए गए। नए पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए अतिरिक्त भूमि की व्यवस्था कराने, शिशु सदन एवं महिला अध्ययन केंद्र के सुचारू संचालन के लिए संसाधनों की पूर्ति कराने और विवि परिसर का लैंडस्केप डेवलपमेंट का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों को राज्य के उच्च शिक्षा एवं दूरस्थ शिक्षा तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए दूरदर्शी और प्रभावी बताया। कहा कि विश्वविद्यालय नई शैक्षणिक, अनुसंधानात्मक और अधोसंरचनात्मक योजनाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बैठक में ट्रांजिट हॉस्टल एवं सेमिनार हॉल की स्थापना, इन्क्यूबेशन सेंटर, उद्योग-अकादमिक प्रकोष्ठ, रक्षा प्रकोष्ठ, शोध परिषद एवं नैतिक समिति की स्थापना, हिमालय अध्ययन केंद्र एवं विरासत संग्रहालय की स्थापना, क्षेत्रीय केंद्रों और पुस्तकालयों के विकास कराने व सामुदायिक रेडियो हेलो हल्द्वानी की ढांचागत संरचना को और मजबूत करने के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट, एनटीए के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी, इग्नू की प्रो. शची साह, प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. जितेंद्र पाण्डेय, वित्त नियंत्रक एसपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार, डॉ. नीरजा सिंह और डॉ. हरीश जोशी उपस्थित रहे। सअंत में कुलपति प्रो. लोहनी ने सभी सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed