फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   University engaged in preparations for admission in professional courses

व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारियों में जुटा विवि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
University engaged in preparations for admission in professional courses
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण आमंत्रित किए जा रहे हैं। विवि ने पंजीकरण की अंतिम तिथि सात नवंबर तय की है जिसके बाद विवि की ओर से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विवि तैयारियों में जुट चुका है।
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि विवि ने अधिकतर परीक्षाफल जारी कर दिए हैं। कहा कि इन दिनों विवि व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण ले रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में www.kunainital.ac.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। सात नवंबर के बाद पोर्टल को नहीं खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद विवि की ओर से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों व संस्थानों में उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के बाद सभी महाविद्यालयों व संस्थानों में कक्षाओं का संचालन कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed