{"_id":"6384eb5d0c1051221363d61e","slug":"universal-and-doon-scholars-won-the-finals-haldwani-news-hld483509435","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यूनिवर्सल और दून स्कॉलर्स ने जीते फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यूनिवर्सल और दून स्कॉलर्स ने जीते फाइनल मुकाबले
विज्ञापन
हल्द्वानी यूनिवर्सल स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल बॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता बालक वर्ग में य?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बालक वर्ग में यूनिवर्सल और बालिका वर्ग में दून स्कॉलर्स ने फाइनल मुकाबला जीता। लाल सिंह और जागृति फर्त्याल को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला।
सोमवार को बालक वर्ग का फाइनल यूनिवर्सल स्कूल हल्द्वानी और अटल उत्कृष्ट विद्यालय देवीपुरा के बीच खेला गया। यूनिवर्सल स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। यूनिवर्सल ने देवीपुरा की टीम को तीनों सेटों में मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बालिका वर्ग का निर्णायक मुकाबला दून स्कॉलर्स गैबुवा और यूनिवर्सल कॉन्वेंट कालाढूंगी के बीच खेला गया। दून स्कॉलर्स की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रबंध निदेशक सुनील जोशी, प्रधानाचार्य मंजू जोशी, उप प्रधानाचार्य पीडी पलड़िया, कंचन पंत, मुख्य रेफरी मुकुल भट्ट, कोच कुलवंत सिंह खाती, तुषार, मनोज वर्मा, स्कोरर रोहित, राकेश, गणेश, मनोज वर्मा, रघुवीर बंगारी, मोहन सिंह कोरंगा, पूरन बिष्ट, कैलाश चमियाल, सतीश, करणदीप, चेतन मिश्रा आदि मौजूद रहे।