{"_id":"5d7561fd8ebc3e93af0f40d5","slug":"unipol-is-in-the-middle-of-the-road-then-take-action-haldwani-news-hld355955842","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच में लगे हैं यूनिपोल तो करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीच में लगे हैं यूनिपोल तो करें कार्रवाई
विज्ञापन
unipole.jpg
हल्द्वानी। यूनिपोल के लिए खुलेआम सड़कों के डिवाइडर काट दिए जा रहे हैं। इस मामले में लोनिवि के अधिकारियों ने निगम को पत्र लिखकर यूनिपोल लगाने के नियम मांगे हैं। उधर, नगर आयुक्त ने सड़कों के बीच में यूनिपोल की लगाने की अनुमति देने से साफ मना कर दिया है। इस मामले में दोनों विभागों में रार बढ़ गई है।
कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड में यूनिपोल लगाने के लिए नगर निगम ने एक कंपनी को ठेका दिया है। इस कंपनी ने कई जगह सड़क के बीच में लोक निर्माण विभाग के डिवाइडर काट दिए हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम को पत्र लिखा है। पत्र में निगम से यूनिपोल लगाने का नक्शा और नियम मांगे गए हैं। साथ ही डिवाइडर काटने की अनुमति किन शर्तों में दी गई है इस बारे में पूछा गया है।
उधर नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने कहा कि किसी भी कंपनी को सड़क के बीच में यूनिपोल लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। सड़क के बीच में अगर कहीं यूनिपोल लगा है। या डिवाइडर काटा गया है तो लोक निर्माण विभाग को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।