फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Union Health Secretary Sudhansh Pant inspected bd pandey hospital in nainital

स्वास्थ्य सचिव का निरीक्षण: अस्पताल के शौचालय में मिले पव्वे, कर्मचारियों को लगाई फटकार, सुधरने की दी हिदायत

Sun, 22 Oct 2023 09:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 22 Oct 2023 09:47 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के शौचालय में शराब के पव्वे देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन
Union Health Secretary Sudhansh Pant inspected bd pandey hospital in nainital
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत का पारा शौचालय में शराब के पव्वे देखकर चढ़ गया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई। आईसीयू में तीन वेंटिलेटर बंद मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सुबह अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने जनरल वार्ड, आईसीयू, महिला वार्ड, दंत विभाग, आपातकालीन कक्ष, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड कक्ष, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट व जन औषधि केंद्र में व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने आईसीयू के दो बेड वेंटिलेटर से जोड़ने के निर्देश दिए। मरीजों से भोजन की गुणवत्ता और जन औषधि केंद्र संचालक से दवाइयों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


केंद्रीय सचिव ने अस्पताल प्रबंधन से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। हिदायत दी कि अस्पताल के उपकरण सुचारु रहने चाहिए ताकि मरीज लाभान्वित हो।पत्रकारों से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों समेत स्टाफ की कमी को दूर कराने के लिए प्रयास करेंगे। रैमजे अस्पताल को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत प्रोजेक्ट बनाकर अपग्रेड किया जाएगा। बीडी पांडे अस्पताल से पहाड़ की बड़ी आबादी जुड़ी है। इसलिए अस्पताल को अपग्रेड किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्ड्रन वार्ड में सफाई देख जताई खुशी
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश सिंह अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड को देख खुश नजर आए। उन्होंने दीवारों पर बनी रंग बिरंगी कलाकृतियों व बेहतर साफ-सफाई पर अस्पताल प्रबंधन के कार्याें के सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed