फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uniform attacked in police station, police personnel's uniform torn

थाने में वर्दी पर हमला, पुलिस कर्मियों की वदी फाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Uniform attacked in police station, police personnel's uniform torn
पुलिस पर हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। हाइडिल गेट के सामने आधी रात के समय नशे में धुत बाइक सवार बस संचालक और उसके चालक ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वे गालीगलौज के साथ धमकी दे रहे थे। बेस अस्पताल में मेडिकल मुआयने के दौरान भी बस संचालक ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। काठगोदाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार रात शिवपुरी दमुवाढूंगा निवासी बस संचालक हीरा सिंह अपनी बस के चालक तारा चंद्र चौधरी के साथ किसी पार्टी में शामिल होकर बाइक से लौट रहा था। हाइडिल गेट पर दोनों बाइक से लड़खड़ाकर गिर पड़े। दोनों से बाइक संभल नहीं रही थी। इस बीच वहां तैनात सिपाही नीरज शर्मा और होमगार्ड अर्जुन ने बाइक सवारों को समझाने का प्रयास किया। बस संचालक पुलिस कर्मियों से भिड़ गया। बोला कि पुलिस को यहां किसने बुलाया है। वह सिपाही और होमगार्ड अर्जुन से गालीगलौज करने लगा। स्थिति अनियंत्रित होने पर सिपाही ने मदद के लिए थाने को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा सिपाही अरविंद कार्की, योगेश कुमार और होमगार्ड विवेक कुमार मौके पर पहुंचे। समझाने पर दोनों पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। नशे में धुत लोगों ने नरेंद्र और अरविंद कार्की से हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। इस बीच सिपाही अरविंद का ब्लू टूथ भी टूट गया। वे दोनों पुलिसकर्मियों का तबादला कराने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकी की परवाह नहीं करते हुए पुलिसकर्मियों ने हाथापाई के दौरान दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में शिवपुरी दमुवाढूंगा निवासी बस संचालक हीरा सिंह और अल्मोड़ा जिले के बग्वाली पोखर निवासी बस चालक तारा चंद्र चौधरी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक सीज करने के बाद दरोगा भुवन राणा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को भेजा जेल
पुलिस दोनों आरोपियों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए देर रात सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंची। मेडिकल के दौरान गिरफ्तार आरोपी हीरा सिंह ने फिर गालीगलौज करते हुए सिपाही नीरज शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को काठगोदाम थाने ले गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से अदालत ने यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed