फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Unidentified people showered stones at their houses in Tirchkhet

तिरछाखेत में अज्ञात लोगों ने घरों पर बरसाए पत्थर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Unidentified people showered stones at their houses in Tirchkhet
प्रतिकात्मक फोटो।
भवाली (नैनीताल)। भीमताल रोड स्थित तिरछाखेत गांव में शुक्रवार रात 9 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने दो घरों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना से घर में रह रहे लोग दहशत में आए गए। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांववासी रवि प्रसाद और महेश चंद्र के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने रात में पत्थर फेंके। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इससे पहले गांव वाले आरोपियों को पकड़ पाते वे वहां से भाग निकले। स्थानीय निवासी जीवन उप्रेती ने बताया कि सेनिटोरियम तिरछाखेत बाईपास के पास जंगल में कुछ लोग दिखाई दिए थे। उन्होंने ही पत्थर फेंके थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जब उनका पीछा किया तो वह जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। सभी ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। ग्राम प्रधान विनोद आर्या ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस के आने तक सभी भाग खड़े हुए। वहीं, एसआई राजेश जोशी ने बताया कि लोगों के साथ मिलकर रात को ही आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। गांववासियों ने पुलिस से गांव में लगातार गश्त लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed