{"_id":"6afd7782e2c082e9a3010570","slug":"unidentified-body-found-in-naini-lake-near-thandi-road-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: ठंडी सड़क के पास नैनीझील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी; भीड़ जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: ठंडी सड़क के पास नैनीझील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी; भीड़ जमा
Wed, 18 Nov 2026 03:31 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:31 PM IST
सार
नैनीताल में ठंडी सड़क के समीप नैनी झील में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल
विस्तार
नैनीताल शहर के ठंडी सड़क के समीप नैनीझील में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिन में करीब एक बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
