फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UKRAND will launch a movement to build the state of the martyrs' dreams.

Nainital News: शहीदों के सपनों का राज्य बनाने के लिए उक्रांद करेगा आंदोलन

Sun, 09 Nov 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 09 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
UKRAND will launch a movement to build the state of the martyrs' dreams.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से शनिवार को राज्य स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी की गई। इसका विषय शहीदों के सपने कितने पास कितने दूर था। नैनीताल क्लब सभागार में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि बड़ी शहादत के बाद उत्तराखंड राज्य मिला। रजत जयंती वर्ष पर भी जनता जन सुविधाओं के लिए आंदोलित है। अब तक राजधानी, मूल निवास, भू क़ानून, पलायन जैसे मुद्दों का हल नहीं हो सका है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नौजवान आंदोलित है।

ऐलान किया कि उक्रांद प्रदेश वासियों के साथ सपनों के अनुरूप राज्य के लिए आंदोलन करेगा, ताकि शहीदों के सपनों का राज्य बन सके। गोष्ठी में पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश पांडे, प्रेम कुलियाल, रवि बोरा, मनोज सिंह बिष्ट, हेम चंद्र वारियल, मुकेश वर्मा, भुवन बिष्ट आदि ने विचार रखे। इस मौके पर प्रताप सिंह चौहान, मनोज सिंह बिष्ट, मदन सिंह बगड़वाल, हरीश अधिकारी, भावना नेगी आदि रहे। संचालन कमलेश चन्द्र पांडे ने किया।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed