फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Typhoon caused devastation, one killed, five injured

आंधी तूफान ने मचाई तबाही, एक की मौत, पांच घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Typhoon caused devastation, one killed, five injured
हल्द्वानी। सोमवार रात करीब नौ बजे आई तेज आंधी तूफान ने जिले में व्यापक तबाही मचाई है। सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के पोल टूटने से जिलेभर में बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। कई इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। आम, लीची और सब्जियों को व्यापक नुकसान हुआ है। वाहन में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक जिले के दूरस्थ पर्वतीय इलाकों में हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई थी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 27 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी तूफान आया। आंधी तूफान के दौरान करीब 7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

हल्द्वानी में रामपुर रोड पर देवलचौड़ के समीप बाइक सवार एक प्रशिक्षु डाक्टर गिरकर घायल हो गए। बिजली पोलों पर पेड़ों के गिरने से समूचे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कैंसर हॉस्पिटल के समीप रोड पर एक पेड़ गिर गया। हीरानगर की तरफ सीधे जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। रामपुर रोड पर पेड़ और बरेली रोड मेडिकल कालेज गेट पर पेड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। कई साइनबोर्ड उड़कर सड़क पर आ गए। जिला उद्योग केंद्र मार्ग पर करीब 20 फीट कच्ची दीवार ढह गई। देवलचौड़ के समीप राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के एक छात्र की बाइक आंधी के चलते अनियंत्रित हो गई। प्रशिक्षु डॉक्टर गिरकर घायल हो गए। तेज आंधी ने राहगीर जहां तहां फंस गए। शहर में मुखानी, स्टेडियम रोड, नैनीताल रोड, पटेल चौक समेत तमाम इलाकों में जलभराव से मुश्किलें हुईँ। नगर-निगम के कई नाले-नाली चोक होने की वजह से सड़कों पर काफी पानी भी बहने लगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शादी समारोह का टेंट गिरने से चार चोटिल
रामनगर में शादी समारोह में लगा टेंट गिरने से चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। कई स्थानों पर हाईवे पर पेड़ गिरे हैं। दो मकानों के ऊपर भी पेड़ गिरा है। टांडा मल्लू, बसई, हल्दुआ में हाईवे पर पेड़ गिरने से जाम लग गया। चोरपानी में मधु ठाकुर और अशरफ अंसारी के मकान के ऊपर एक पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाढूंगी में टवेरा में पेड़ गिरने से चालक की मौत
कालाढूंगी में टवेरा कार के ऊपर तुन का भारीभरकम पेड़ गिरने से वाहन चालक की मौत हो गई। मृत चालक बजून निवासी बताया जा रहा है हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक किमी क्षेत्र में 20 पेड़ गिर गए हैं। आम और लीची की फसल चौपट हो गई है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह मौके पर जुटे रहे। लोनिवि, बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं आए।
कार पर गिरा पेड़, यातायात बाधित
नैनीताल में आंधी तूफान से शहर में कई जगह पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। तल्लीताल में कार के ऊपर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। चालक कार में सवार नहीं होने बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर यातायात सुचारु किया। पेड़ गिरने से नगर में एक छत उड़ने की सूचना है। भीमताल में सब्जियों के अलावा आम, लीची की फसल चौपट हो गई है।

10 दिन में तीसरी बार आंधी तूफान ने मचाई तबाही
हल्द्वानी। पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। तीसरी बार आंधी तूफान से पेड़ गिरे और बिजली लाइनें ध्वस्त हो गईं। लगातार बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हल्द्वानी में सोमवार की रात को आई तेज आंधी से कैंसर अस्पताल से हीरानगर को जाने वाली रोड पर गिरा पे?

हल्द्वानी में सोमवार की रात को आई तेज आंधी से कैंसर अस्पताल से हीरानगर को जाने वाली रोड पर गिरा पे?- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed