फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths from Bareilly were arrested for making fake liquor from spirit

Nainital News: स्प्रिट से बना रहे थे नकली शराब, बरेली के दो युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Bareilly were arrested for making fake liquor from spirit
बहुउद्देशिय भवन में नकली शराब पकड़े जाने का खुलासा करते सीओ सिटी नितिन लोहनी।     संवाद - फोटो : आर्काइव
हल्द्वानी। शराब पीने के शौकीनों को कम कीमत पर नकली शराब बेचकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले बरेली के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से नकली शराब के साथ ही काफी मात्रा में स्प्रिट भी बरामद हुई। इसी स्प्रिट के जरिये वे शराब बनाकर उसे बेचने की कोशिश में थे। आरोपियों से देशी और अंग्रेजी शराब की बोतल-पव्वे के नकली ढक्कन और स्टीकर भी मिले हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रकाश चंद्र व सीओ सिटी नितिन लोहनी की देखरेख में कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ की टीम ने रविवार रात रामपुर रोड स्थित एक दुकान पर छापा मारा। यहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें बरेली की बदायूं रोड स्थित लाल फाटक इलाका निवासी सचिन और बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर निवासी सोनू कश्यप शामिल हैं। दोनों के कब्जे से पुलिस को 40 लीटर नकली शराब, 20 लीटर स्प्रिट, दस लीटर पानी, 20 भरे हुए पव्वे, एक एल्कोमीटर, अंग्रेजी शराब की एक कंपनी के लोगो वाले 247 ढक्कन, बाजपुर डिस्टलरी के लोगो वाले 1746 ढक्कन के अलावा शराब की कई कंपनियों के खाली शीशियां भी बरामद हुईं। एक स्कूटी भी कब्जे में ली गई, इसी से वे नकली शराब की डिलीवरी करते थे।पुलिस ने दोनों के खिलाफ लापरवाही पूर्ण कार्य कर जानलेवा कृत्य करने के साथ ही धोखाधड़ी करके नकली ढक्कन-लेबल बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed