{"_id":"5e8833b28ebc3e77b1074c37","slug":"two-youths-die-after-falling-into-a-car-ditch81","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लाक की ग्राम पंचायत गरगड़ी में शनिवार सुबह शनिवार सुबह ऑल्टो कार के 200 फिट खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार सुबह 9: 30 बजे स्थानीय लोगों ने कार यूके04टीए9040 के 200 फीट गहरी खाई में गिरने की सूचना दी। राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार पंकज सिंह चिलवाल (24) पुत्र हरेंद्र सिंह, दीप सिंह मछखोलिया (27) पुत्र हरीश सिंह निवासी चमोली ओखलकांडा को बाहर निकाला। तब तक दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया था। एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन के चलते दोनों युवक कार लेकर कहां जा रहे थे इसको लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व पुलिस पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।