{"_id":"65b6c8bc236b3f372b0fc814","slug":"two-youths-arrested-with-57-kg-ganja-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-102190-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 57 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 57 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
Mon, 29 Jan 2024 03:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एसओजी और रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पहाड़ से गांजा ला रहे दो तस्करों को पकड़कर जेल भेज दिया।आरोपी पहाड़ से गांजा लाकर रामनगर में बेचते थे।
एसओजी प्रभारी अनीस अहमद, प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को आमडंडा के आसपास कार को रोका। चालक व सवार व्यक्ति ने वाहन में रखे कट्टों में मडुआ होने की बात कही। मामला संदिग्ध लगने पर कट्टे खोले गए तो उसमें 57 किलो गांजा निकला। पुलिस ने आरोपी हरजाप सिंह उर्फ जेपी निवासी नई बस्ती लालढांग थारी रामनगर, ईश्वर सिंह निवासी सीलीतल्ली, थैलीसैंण पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरजाप ने बताया कि वह पहाड़ों से सस्ते दाम में गांजा लेकर रामनगर में ड्रग पैडलरों को महंगे दाम में बेचते थे।