{"_id":"6112c72e8ebc3e787a35d041","slug":"two-vocational-courses-will-start-in-mbpg-college-from-the-new-session-haldwani-news-hld4341442117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी कॉलेज में नये सत्र से शुरू होंगे दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी कॉलेज में नये सत्र से शुरू होंगे दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोजगार से जुड़े कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। एमबीपीजी कॉलेज में नए सत्र से दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उच्चशिक्षा निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इन पाठ्यक्रमों को संचालित किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
कॉलेज में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। परपंरागत कोर्सों के अलावा अभी केवल बीएड और योगा पाठ्यक्रम ही संचालित हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि नए सत्र 2021-22 से दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शुरू करने की प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें मनोविज्ञान विभाग की ओर से पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिल पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में कुल सीट 30 होंगी जो कि एक वर्ष का होगा। यह कोर्स दो सेमेस्टर का होगा, इसकी ट्रेनिंग मेडिकल कॉलेज में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कोर्स की पढ़ाई करने से युवाओं को मेंटल हेल्थ सेंटर पर करियर काउंसिल समेत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार आसानी से मिल सकेगा। प्राचार्य डॉ. पंत ने बताया कि दूसरा व्यावसायिक पाठ्यक्रम भूगोल विभाग की ओर से डिप्लोमा इन टूरिज्म पाठ्यक्रम शुरू किया जाना है। यह पाठ्यक्रम एक वर्ष का होगा जिसमें 50 सीटें होंगी। दोनों व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का पैनल निरीक्षण 13 अगस्त को कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम करेगी।