{"_id":"656d520cf12a3e00a80cf418","slug":"two-tigresses-caught-in-ramnagar-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट कर्मचारियों को मिली कामयाबी: छह गायों को अपना निवाला बनाने वाली बाघिनों को पकड़ा, ऐसे किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट कर्मचारियों को मिली कामयाबी: छह गायों को अपना निवाला बनाने वाली बाघिनों को पकड़ा, ऐसे किया रेस्क्यू
Mon, 04 Dec 2023 09:44 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:44 AM IST
सार
रामनगर के कानिया गांव में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा था। जिसके बाद कानिया गांव में वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से लगाया तो बाघिन की उपस्थिति गांव में दिखाई दी। कॉर्बेट के वन कर्मचारियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर में दो बाघिनों को पकड़ा हैं।
विज्ञापन
बाघिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले दो सप्ताह से रामनगर के कानिया गांव में बाघ ने 5 से 6 गायों को मारा दिया गया था, इससे ग्रामीण दहशत में थे। वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से लगाया तो बाघिन की उपस्थिति गांव में दिखाई दे रही थी। ऐसे में कॉर्बेट के वन कर्मचारियों ने रविवार रात भर रेस्क्यू अभियान चलाकर में दो बाघिनों को रेस्क्यू कर दिया। दोनों बाघिन मां-बेटी प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज के अंतर्गत डीसी ग्राम कानिया में बाघिन को रेस्क्यू करने के लिए कॉर्बेट के वरिष्ठ पशु चिकित्सा डॉ. दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम रविवार रात को कानिया क्षेत्र में रेस्क्यू करने पहुंची थी। रेस्क्यू टीम ने रात 10.30 के आसपास पहले एक से डेढ़ साल की उम्र की बाघिन को कानिया वन चौकी के पास ग्रासलैंड में रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
इस बाघिन को जब ढेला रेस्क्यू सेंटर छोड़ने पहुंचे। तभी एक अन्य बाघिन की मौके पर होने की सूचना मिली। इसके बाद रेस्क्यू टीम फिर मौके पर पहुंची और रात करीब 1 बजे के आसपास दूसरी बाघिन को भी रेस्क्यू कर लिया। इस बाघिन की उम्र करीब 8 से 9 साल की बताई जा रही है। दोनों मां बेटी प्रतीत हो रही है और इन दोनों की कानिया क्षेत्र में लगातार मौजूदगी दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों बाघिनों को ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। बिजरानी रेंज के रेंजर बीपी हरबोला ने बताया कि दो बाघिनों को रेस्क्यू कर लिया गया है फिर भी क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।