फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two station in-charge removed, SSP transferred 19 sub-inspectors including inspector

दो थाना प्रभारी हटाए गए, एसएसपी ने निरीक्षक समेत 19 उपनिरीक्षकों का किया तबादला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two station in-charge removed, SSP transferred 19 sub-inspectors including inspector
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने रामनगर थाना प्रभारी और काठगोदाम थानाध्यक्ष को हटाकर अलग अलग सेल का प्रभारी बनाया है। सोमवार को एसएसपी ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक समेत 19 लोगों को इधर से उधर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय के अनुसार रामनगर थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी को हटाकर प्रभारी एसओजी और साइबर सेल की नई जिम्मेदारी दी है। इनकी जगह निरीक्षक अबुल कलाम अब रामनगर थाने के प्रभारी होंगे।
विज्ञापन

काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को हटाकर प्रभारी फोरेंसिक टीम की जिम्मेदारी सौंपी है। मुखानी से थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर को हटाकर काठगोदाम थानाध्यक्ष बनाया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार को अब मुखानी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। अब मल्लीताल के एसएसआई मो. यूनुस बनभूलपुरा थानाध्यक्ष होंगे। कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह को एसएसआई मत्लीताल बनाया गया है। अब मंगल सिंह नेगी कोतवाली के नए एसएसआई होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा को चौकी मेडिकल से हटाकर चौकी टीपी नगर का प्रभारी बनाया है। मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन को लालकुआं थाना भेजा है। फोरेंसिक टीम के प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी अब मंडी चौकी के प्रभारी होंगे। उपनिरीक्षक नितिन बहुगुणा को थाना कालाढूंगी से हटाकर चौकी पीरूमदारा भेजा गया है। उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौर को थाना मुखानी से हटाकर प्रभारी चौकी गन्ना सेंटर बनाया है।

उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को बनभूलपुरा से हटाकर काठगोदाम चौकी का प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक आसिफ खान को पुलिस लाइन से हल्द्वानी थाने मेें भेजा है। उपनिरीक्षक विजय कुमार को पुलिस लाइन से हटाकर चौकी बैलपड़ाव कालाढूंगी भेजा है। उपनिरीक्षक मनोज मनोज कुमार को चौकी बैलपड़ाव से हटाकर चौकी टीपी नगर स्थानांतरित किया है। उपनिरीक्षक संजय बोरा को टीपीनगर से हटाकर बनभूलपुरा थाने में भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को थाना भीमताल से हटाकर प्रभारी देख-रेख चौकी सलड़ी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed