फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two sides opened fire in Kaladhungi, causing panic.

Nainital News: कालाढूंगी में दो पक्षों ने की फायरिंग, मची खलबली

Sat, 11 Oct 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two sides opened fire in Kaladhungi, causing panic.
कालाढूंगी। रामनगर मार्ग पर नयागांव पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हुई। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गईं। इस मामले में शुक्रवार सुबह समझौते के प्रयास हुए लेकिन बात नहीं बनी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम पुलिस ने दो लोगों के हथियार कोतवाली में जमा कर दिए थे। सीओ सुमित पांडे का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामनगर-कालाढूंगी हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पुलिस कर्मियों के सामने ही कई राउंड फायरिंग होने पर पास में रामलीला देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
पुलिस के अनुसार दो दिन पहले रामलीला मैदान में हुई मारपीट को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसके बाद उनमें समझौता भी हो गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को फिर बवाल हो गया। बताया कि मारपीट और फायरिंग के मामले में नयागांव निवासी गंगा सिंह सामंत ने जिला पंचायत सदस्य अरनव कंबोज, परविंदर सिंह, प्रणव कंबोज और अमीर चंद के खिलाफ नामजद तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से जिला पंचायत सदस्य अरनव कंबोज ने भी गंगा सिंह सामंत और कुंदन समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से जानलेवा हमला और फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। गंगा सामंत और परविंदर सिंह के हथियार पुलिस ने जब्त कर लिए हैं जिनकी जांच की जाएगी। यदि हथियार लाइसेंसी होंगे तो उनके निरस्तीकरण की संस्तुति की जाएगी। बताया कि शीघ्र ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझाते रहे पुलिस कर्मी पर होती रही फायरिंग
कालाढूंगी में रामनगर मार्ग पर नयागांव पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की रात हुए विवाद को लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में पुलिस कर्मी भी नजर आ रहे हैं जो दोनों पक्ष के लोगों समझा रहे हैं। इसके बाद भी घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed