फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two roads will be constructed in Kichha at a cost of Rs 1.31 crore.

Nainital News: किच्छा में 1.31 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा निर्माण

Thu, 19 Mar 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 19 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be constructed in Kichha at a cost of Rs 1.31 crore.
किच्छा। विधानसभा क्षेत्र वीरू नगला और बड़ौरा में 1.31 करोड़ की लागत से दो सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। विधायक बेहड़ तिलक राज बेहड़ ने बताया कि सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि ग्राम वीरू नगला में शिवराम के खेत से शीला पंत स्कूल होते हुए श्मशान घाट लिंक मार्ग तक प्रीमिक्स कारपेट पद्धति से पुनर्निर्माण कार्य किया जाएगा। इसकी लंबाई 1.550 किमी और लागत 79.86 लाख रुपये है। इसी तरह ग्राम बड़ौरा के आंतरिक मार्गों में सीमेंट कंक्रीट ब्लॉक पेवमेंट से 505 मीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण कार्य 51.07 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। विधायक बेहड़ ने धन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed