फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two real brothers had murdered the farmer

Nainital News: दो सगे भाइयों ने की थी किसान की हत्या

Thu, 12 Oct 2023 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 12 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers had murdered the farmer
गोविंद हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ़त मेँ।गोविंद हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ़त मेँ।गोविंद हत
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के समधी और पूछड़ी की बीडीसी सदस्य कविता बिष्ट के पिता गोविंद फर्त्याल हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। मृतक पेड़ काटने के शक में आरोपियों के घर पहुंचा था और गालीगलौज करने लगा जिस पर दोनों भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। शव को घसीटते समय कपड़े फटने पर दोनों ने उसे नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इधर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

आठ अक्टूबर की सुबह किशनपुर छोई में पनचक्की के पास नहर में गोविंद सिंह फर्त्याल का शव बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगा। मामले के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हत्याकांड में कुंदन बिष्ट (26) उर्फ मन्नु, भोपाल सिंह बिष्ट (26) उर्फ घन्नू निवासीगण ग्राम किशनपुर छोई को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से मृतक के कपड़े, लोहे का पाइप, मृतक का मोबाइल और मृतक की टार्च बरामद की है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह थी हत्या करने की वजह
एसपी सिटी ने बताया कि गोविंद फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे। मृतक को शक था कि पेड़ आरोपी कुंदन सिंह के भाई संतोष उर्फ सोढ़ी और उसके साथियों ने काटे हैं। इस पर घटना वाले दिन मृतक गोविंद शाम सवा सात बजे आरोपी के घर गया था, जहां उसकी कुंदन से बहस हुई थी। आरोपियों ने मृतक को छत से जहां पर वो खड़ा था, नीचे को धक्का दिया। सीढि़यों पर गिरने से गोविंद सिंह को गंभीर चोट लग गई। आरोपी का छोटा भाई भोपाल बिष्ट उर्फ घन्नु जो कि भतरोजखान में एक होटल में काम करता है वह भी घर आ गया था। उसने भी मृतक को गालियां देते देखा और मां को गाली देने की बात सुनकर वह आवेश में आ गया और फिर दोनों भाइयों ने गोविंद फर्त्याल को लात घूसों से पीटा और उसके सिर को फर्श पर पटक दिया जिससे वह अचेत हो गया।

मकान से 150 मीटर की दूरी तक घसीटा था शव
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दोनों भाई शव को घसीटते हुए मकान के पीछे खेत से होते हुए करीब 150 मीटर दूर तक नहर की दीवार तक ले गए। घसीटते समय मृतक का लोअर व बनियान उतर गई थी। फिर दोनों ने नहर की दीवार पर मृतक के चेहरे पर पानी के छीटे मारे तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद दोनों ने धक्का देकर किसान को नहर में फेंक दिया और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed