{"_id":"6a456cd9b55a208820000990","slug":"two-people-including-a-woman-were-cheated-of-more-than-rs-7-lakh-haldwani-news-c-337-1-hld1039-134108-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महिला समेत दो लोगों से सात लाख से अधिक की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महिला समेत दो लोगों से सात लाख से अधिक की ठगी
Thu, 02 Jul 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं और साइबर ठगों के जाल में आसानी से फंसते जा रहे हैं। साइबर ठगों ने एक महिला समेत दो लोगों को सात लाख से अधिक का चूना लगा दिया। साइबर ठगी के इन मामलों में जीरो एफआईआर के बाद हल्द्वानी और मुखानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
केस-एक
बंशीधर डालाकोटी निवासी हिम्मतपुर मल्ला ने साइबर सेल देहरादून में दर्ज कराई जीरो एफआईआर में कहा है कि उनका पीएनबी बैंक में खाता है। एक दिन किसी कॉलर ने फोन पर उसने मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और एटीएम के 16 डिजिट की जानकारी हासिल की थी। इसके बाद 19 जून को पहले उनके खाते से एक-एक रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाले गए। इसके बाद अलग अलग बार 49-49 हजार, 50 हजार और 49.99 हजार रुपये निकाल लिए गए। मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
केस-दो
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी निवासी रेखा के साथ 29 जून को 5.15 लाख की साइबर ठगी हो गई। पीड़िता का निजी बैंक में खाता है। बड़ी रकम खाते से निकलने का पता चलते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने अकाउंट फ्रीज कराने के लिए बैंक अधिकारियों को फोन किए। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि जीरो एफआईआर के बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर ठगी से सावधानी से ही बचा जा सकता है। लोग ओटीपी के साथ ही किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी किसी से शेयर न करें। पुलिस की ओर से इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी