{"_id":"6adb43a4e2f0e47d6c0e6e6d","slug":"two-people-die-in-road-accident-in-haldwani-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: गौला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और पलटी, दो युवकों की मौत; युवक-युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: गौला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और पलटी, दो युवकों की मौत; युवक-युवती घायल
Fri, 23 Oct 2026 04:53 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:53 PM IST
सार
हल्द्वानी के गौला फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे काठगोदाम से लालकुआं जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गौला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी शहर के गौला फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। कार में एक युवती और तीन युवक सवार थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार काठगोदाम से लालकुआं की तरफ जा रही थी। तभी अचानक कार घिसटती हुई काफी दूर तक गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एसटीएच भेजा, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनके होश में आने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन