फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two parking operators were fined Rs 15,000 each

Nainital News: दो पार्किंग संचालकों पर 15-15 हजार का जुर्माना

Sun, 29 Dec 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 29 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two parking operators were fined Rs 15,000 each
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बीते शुक्रवार को शहर का निरीक्षण किया था। इस दौरान दो पार्किंग स्थलों में गंदगी मिलने पर उन्होंने पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को पार्किंग संचालक सुमित जेठी और रचना साह के खिलाफ 15-15 हजार की चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने दोनों पार्किंग संचालकों को भविष्य में पार्किंग स्थल पर सफाई रखने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा आयुक्त ने पंत पार्क में खोदाई के चलते फुटपाथ पर फैली मिट्टी को लेकर भी नाराजगी जताई थी। शनिवार को यहां से मिट्टी को हटा दिया गया। लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि गेट के नीचे पेयजल लाइन आने के चलते गेट को शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अब तैयार की गई जगह पर ही गेट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed