{"_id":"60ad460a8ebc3e380705f1c2","slug":"two-more-suspected-black-fungus-patients-admitted-to-sth-haldwani-news-hld425506068","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में ब्लैक फंगस के दो और संदिग्ध मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में ब्लैक फंगस के दो और संदिग्ध मरीज भर्ती
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के दो और संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। दोनों मरीजों की आंख में लाली के साथ ही अन्य लक्षण हैं। किच्छा के ब्लैक फंगस के मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।
एसटीएच में पिछले सप्ताह नानकमत्ता के ब्लैक फंगस के मरीज की मौत हो गई थी। मरीज कोविड पॉजिटिव भी था। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि दमुवाढूंगा हल्द्वानी निवासी 64 वर्षीय कोविड पॉजिटिव मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण भी हैं। मरीज की हालत गंभीर है। चेहरे पर सूजन भी है। काशीपुर निवासी 63 वर्षीय मरीज की कोविड रिपोर्ट निगेटिव है। मरीज की आंखों में लाली के साथ सूजन जैसे लक्षण हैं। दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉ. जोशी ने बताया कि ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयोग किए जाने वाले इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन की बीस वॉयल आई हैं।
कुमाऊं में एक, गढ़वाल में 11 अस्पताल में ब्लैक फंगस का इलाज
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में ही ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज होगा। पहले से कोविड मरीजों का इलाज करने में जुटे अस्पताल को एक और जिम्मेदारी शासन ने दी है। हालांकि गढ़वाल के 11 अस्पतालों में मरीज ब्लैक फंगस का इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
सरकार ने देर शाम लिस्ट जारी कर राज्य में 12 अस्पतालों को ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए इलाज के चुना है। गढ़वाल में निजी अस्पतालों को भी ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी दी है। सात अस्पताल देहरादून में, तीन अस्पताल हरिद्वार में और एक पौड़ी गढ़वाल में चुना गया है। कुमाऊं में ऊधमसिंह नगर सबसे बड़ा जिला है और वहां एक भी अस्पताल को ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए नहीं रखा गया है। नैनीताल जिले में भी एसटीएच को छोड़कर किसी दूसरे अस्पताल को शामिल नहीं किया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। पांच सौ बेड के फैब्रिकेटेड अस्पताल के उसे डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में एसटीएच के डॉक्टरों को अब ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज भी करना होगा।
ब्लैक फंगस के लिए सरकार ने कौन से अस्पताल चुने हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं है। कुमाऊं में अगर सिर्फ एक अस्पताल को रखा गया है तो मुख्यमंत्री से बुधवार को इस मामले में बात की जाएगी।
बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री/प्रभारी कोविड मंत्री