फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two months electricity bill 22 thousand in haldwani

ऊर्जा निगम का सिस्टम फॉल्ट: दो महीने का बिजली बिल 22 हजार, 165 यूनिट का बिल जारी करने का आदेश

Wed, 18 Oct 2023 03:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Oct 2023 03:04 PM IST
सार

ऊर्जा निगम के ग्रामीण डिवीजन ने लामाचौड़ निवासी उपभोक्ता को दो महीने का 22 हजार रुपये का बिल भेज दिया। मामले में जांच पर पता चला कि विभाग ने काल्पनिक रीडिंग के आधार पर उपभोक्ता को बिल भेज दिया।

विज्ञापन
Two months electricity bill 22 thousand in haldwani
बल्ब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा निगम के ग्रामीण डिवीजन ने लामाचौड़ निवासी उपभोक्ता को दो महीने का 22 हजार रुपये का बिल भेज दिया। मामले में जांच पर पता चला कि विभाग ने काल्पनिक रीडिंग के आधार पर उपभोक्ता को बिल भेज दिया। मामले में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने ईई ग्रामीण को पुराने बिल को निरस्त कर 165 यूनिट का बिल जारी करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


राजक फार्म बचीनगर निवासी बीना पांडे ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका दो महीने का बिल 900 रुपये तक आता था। जुलाई में विभाग ने उन्हें 22 हजार 981 रुपये का बिल थमा दिया। शिकायत दर्ज कराने पर मीटर की स्क्रीन खराब होने की बात कहकर नया मीटर लगाया गया। पुराना जांच के लिए लैब भेज दिया। बाद में कमलुवागांजा स्थित दफ्तर में बिल को लेकर बात की तो टहलाने लगे। इस बीच विभाग बिल बढ़ाता गया और भुगतान के लिए दबाव बनाया। 
विज्ञापन


मामले में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सामने विभाग ने पक्ष रखा कि पुराने मीटर की डिस्प्ले खराब होने के चलते मीटर का एमआरआई नहीं हो सका है, जिससे वास्तविक बिल नहीं पता चलेगा। मामले में 12 अक्तूबर को सुनवाई हुई। इसमें सामने आया कि विभाग ने जुलाई में डिस्प्ले खराब होने के बाद भी बिल जारी कर दिया था। बिल कार्य से जुड़ी कंपनी मीटर से बिल जारी करने के लिए खींची गई फोटो पेश नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि काल्पनिक मीटर रीडिंग जारी कर दी गई है। मंच ने पिछले तीन बिल के औसत पर 165 यूनिट के आधार पर बिल के लिए आदेश दिया। मंच ने मामले में विपक्षी को चेतावनी दी कि सीलिंग प्रमाण पत्र का महत्व समझते हुए वास्तविक डाटा ही कंज्यूमर सिस्टम में दर्ज किया जाए। अधिकारियों को भी नियम के अनुसार ही कार्य करने के आदेश दिए।

रुद्रपुर में भी होगी बिजली शिकायत पर सुनवाई
काशीपुर, जसपुर अैर बाजपुर के उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम से संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए हल्द्वानी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। एक नवंबर से रुद्रपुर में उपभोक्ताओं की सुनवाई हो सकेगी।
वर्तमान में रुद्रपुर जिले के तीन शहरों से ऊर्जा निगम के उपभोक्ताओं को शिकायत की सुनवाई और निवारण के लिए हल्द्वानी के हाइडिल गेट स्थित उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच आना पड़ता था। नई व्यवस्था में शिकायत पर सुनवाई और निवारण विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच आवास विकास कॉलोनी रुद्रपुर में ही हो जाएंगे। 

24 घंटे बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित
तेज हवा के चलते ऊर्जा निगम की कई लाइनें सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके कई क्षेत्रों में रातभर से मंगलवार दोपहर तक बिजली गुल रही। कुछ क्षेत्रों में सुबह तो कुछ में शाम तक आपूर्ति बहाल हो पाई।

 

ग्रामीण डिवीजन के गौजाजाली बिचली, बच्ची विहार, नगर डिवीजन के पूर्वी खेड़ा समेत कई इलाकों में सोमवार की रात से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों के घरों में इन्वर्टर ठप होने के साथ ही मोबाइल तक चार्ज करने के लिए एक से दूसरी जगहों की दौड़ लगाते रहे। गौजाजाली में बिचली में सुबह, वहीं बच्ची विहार में शाम तक आपूर्ति बहाल हो सकी।   


बसानी, धौलाखेड़ा में भी कमोबेश यही स्थिति रही। देवलचौड़ फीडर से जुड़े रामपुर रोड के कई क्षेत्रों में बिजली शाम तक प्रभावित रही। ईई ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि 15 से 30 पोल बदले गए हैं। बच्ची विहार में ट्रांस्फार्मर बदला है। प्रस्तावित शटडाउन पर मौसम के हिसाब से बुधवार को निर्णय लिया जाएगा। ईई नगर संजय तिवारी ने बताया कि गौलापार और बरेली रोड के कई क्षेत्रों में 10 तक पोल बदले गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed