फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two lakh 72 thousand candidates will give board examination

दो लाख 72 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two lakh 72 thousand candidates will give board examination
प्रतीकात्मक।
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 272313 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रदेश भर में 1347 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। हरिद्वार में सबसे अधिक तो चंपावत में सबसे कम परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। सूत्रों के अनुसार मई माह में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बोर्ड ऑफिस के सभागार में आयोजित बैठक में बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक भौतिक संसाधन एवं सुरक्षा आदि का निरीक्षण कर लिया जाए। सभी जनपदों को परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराई जा रही है। परिषदीय परीक्षा में हाईस्कूल में 148828 और इंटरमीडिएट में 123485 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। हरिद्वार में सबसे अधिक 44143 और चंपावत में सबसे कम 8255 परीक्षार्थी होंगे। पौड़ी में सबसे अधिक 166 और चंपावत में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में 223 संवेदनशील तथा 22 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत 43 नवीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल की तुलना में 23 परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं। बैठक में अपर सचिव एनसी पाठक, बीएमएस रावत, तारा दत्त पंत, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed