फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two labourers died in Bhimtal accident

मलबे में दबी सांसें, आंसुओं में डूबे परिवार: दो मजदूरों की मौत से मातम, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया ये आरोप

Fri, 23 Oct 2026 11:23 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 23 Oct 2026 11:23 AM IST
सार

भीमताल के मेहरागांव स्थित धुलाई क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे दीवार बनाते समय पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया। परिजनों ने ठेकेदारों पर घटना की सूचना देरी से देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Two labourers died in Bhimtal accident
भीमताल के मेहरागांव में मलबे की चपेट में आने से बेटे की मौत पर विलाप करती हुई मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भीमताल के मेहरागांव के धुलाई क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन साइड में दीवार बनाते समय पहाड़ी का मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत और एक मजदूर के घायल होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस के सामने ठेकेदार के लिए हंगामा काटा साथ ही मालिक पर भी सवाल खड़े किए। परिजनों ने कहा कि घटना दोपहर तीन बजे हुई लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। शाम छह बजे जब मजदूर नहीं आए तो उनके मजदूरों ने ठेकेदार को फोन किया तो ठेकेदार ने फोन काट दिया और बाद में बताया कि वह लोग मलबे में दब गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद जब वह लोग पहुंचे तो देखा की दो की मौत और एक घायल था। उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार लोग समय से मजदूरों को अस्पताल ले जाते तो शायद उनकी जान बच जाती। इसको लेकर परिजनों ने विरोध जाहिर किया।

 

आप भी एक मां हो मेडम कार्रवाई जरूर करना
मृतक हरीश थापा की मां छाया थापा ने रोते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी से कहा कि मेडम आप भी एक मां हो में भी एक मां हूं लेकिन मेरा बेटा खत्म हो गया। उन्होंने सीओ से कार्रवाई की मांग की। सीओ ने उन्हें सांत्वना देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पत्नी की मौत के बाद से महेंद्र कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 

नियमों को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण कार्य
दो मजदूरों की मौत और एक मजदूर के घायल होने के बाद से क्षेत्र की कंस्ट्रक्शन साइड को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रशासन और प्राधिकरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं की नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य हो रहे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। साथ ही भीमताल में भी जगह-जगह हो रहे निर्माण कार्यों पर प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि स्थानीय लोग एक कमरे का मकान बनाते हैं तो प्राधिकरण चालान और सीज करने की कार्रवाई कर देता है लेकिन बड़े-बड़े लोग बिल्डिंग और होटल बनाते हैं तो प्राधिकरण और प्रशासन आंखे बंद कर लेता है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर नहीं थे कोई उपाय
बृहस्पतिवार को जिस जगह घटना हुई वह पहाड़ी क्षेत्र है और मजदूर पहाड़ी का कटान कर रहे थे। कटान करते समय भारी मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इससे मलबे में काफी देर तक फंसे होने की चलते दो की मौत हो गई और एक का पैर फैक्चर हो गया। मजदूरों ने कहा कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के भी कोई उपकरण नहीं थे इसके चलते भी मजदूरों को समय से नहीं बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed