{"_id":"6840b06759598f9a4701fa71","slug":"two-km-of-road-and-17-places-have-scattered-sand-and-gravel-haldwani-news-c-8-1-hld1029-575942-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो किमी की सड़क और 17 जगह बिखरा है रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो किमी की सड़क और 17 जगह बिखरा है रेता
विज्ञापन
सड़क पर बिखरा रेता।
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। सरकारी विभागों की हालीहवाली के चलते लोगों को किस तरह दिक्कतें होती हैं इसकी बानगी बनी है छड़ायल से आगे की ओर आरटीओ को जाने वाली सड़क। डेढ़ से दो किमी की इस सड़क में एक-दो जगह नहीं, बल्कि 17 जगह रेता-बजरी के ढेर लगे हुए हैं। यही नहीं इससे आगे आरटीओ से कमलुवागांजा की ओर जाने वाली सड़क गड्ढों से पटी हुई है। ऐसे में यहां कभी भी हादसा हो सकता है।
इन दोनों सड़कों पर सुबह से शाम तक छोटे-बड़े वाहनों की खूब आवाजाही होती है। छड़ायल से आगे आरटीओ को जाने वाली सड़क पर एक पखवाड़े से अधिक समय से दोनों ओर कहीं रेते के ढेर लगे हैं तो कहीं बजरी के। वाहनों की आवाजाही के चलते यह खनन सामग्री लगातार सड़क पर फैल रही है। इस कारण यहां दुपहिया वाहन चालक रपट रहे हैं और जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।
आरटीओ के समीप से कमलुवागांजा को जाने वाली मुख्य रोड पर डामर कम और गड्ढे ज्यादा हैं। हल्की बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इस कारण दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कालाढूंगी की ओर जाने वाली इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण शाम होते ही यहां अंधेरा घिरने लगता है।
विज्ञापन
ऐसे में गड्ढे वाली यह सड़क हादसे के लिहाज से और भी खतरनाक बन जाती है। लोडेड वाहन गुजरने पर यहां गड्ढों के कारण आए दिन जाम की स्थिति भी बनती है।