फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two independent candidates spent Rs 68 lakh in ramnagar

Nikay Chunav: दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने खर्च कर दिए 68 लाख, रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया ब्योरा

Wed, 22 Jan 2025 01:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 Jan 2025 01:44 PM IST
सार

रामनगर में नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं से ज्यादा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने 68 लाख से अधिक खर्च कर दिया।  भाजपा व बसपा के प्रत्याशियों ने इनके मुकाबले काफी कम खर्च किया है।

विज्ञापन
Two independent candidates spent Rs 68 lakh in ramnagar
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं से ज्यादा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने 68 लाख से अधिक खर्च कर दिया। जबकि भाजपा व बसपा के प्रत्याशियों ने इनके मुकाबले काफी कम खर्च किया है।

विज्ञापन

रामनगर नगर पालिका चुनाव में भाजपा से मदन मोहन जोशी, बसपा से विनोद कुमार ही पार्टी के प्रत्याशी है। 18 जनवरी तक जारी चुनाव व्यय के ब्यौरे के अनुसार भाजपा के मदन मोहन जोशी की बात करें तो इनके द्वारा 13 लाख 76 रुपए खर्च किए गए है।

विज्ञापन


बसपा के विनोद कुमार ने 67 हजार 207 रुपए खर्च किए। निवर्तमान चेयरमैन व निर्दलीय प्रत्याशी मो. अकरम ने 12 लाख 5 हजार 373 रुपए खर्च किए। निर्दलीय मो. आदिल खान ने 84 हजार रुपए, निर्दलीय भुवन डंगवाल ने 82 हजार 938 रुपए खर्च किए। निर्दलीय आसिफ इकबाल ने 33 लाख 5 हजार 116, निर्दलीय भुवन पाण्डे ने 35 लाख 2 हजार 855 रुपए खर्च किए। वही निर्दलीय नरेंद्र शर्मा ने 11 लाख 7 हजार 470 रुपए खर्च किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed