{"_id":"6a972acc6c22014f2408507c","slug":"two-houses-at-risk-due-to-soil-erosion-in-krishnapur-haldwani-news-c-238-1-ntl1018-130032-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कृष्णापुर में भू-कटाव से दो घरों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कृष्णापुर में भू-कटाव से दो घरों को खतरा
Wed, 02 Sep 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मंगलवार को हुई भारी बारिश के दौरान तीन मूर्ति कृष्णापुर क्षेत्र में पानी के रिसाव से घरों के समीप भू-कटाव हो गया। भू-कटाव बढ़ने से जीडी जोशी और सीके पंत के घरों पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के तत्काल इंतजाम करने की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि भू-कटाव के कारण क्षेत्र में तीन बिजली के पोल टेढ़े हो गए हैं। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि कृष्णापुर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन