फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two female workers died after tempo traveler overturned

Nainital News: टेंपो ट्रैवलर पलटने से दो महिला कर्मियों की मौत

Mon, 04 Dec 2023 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 04 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two female workers died after tempo traveler overturned
कालाढूंगी- नैननीताल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद 
कालाढूंगी। नैनीताल मार्ग पर रविवार शाम प्रिया बैंड के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में गाड़ी के नीचे दबने से दो महिला कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला। गाड़ी में चालक समेत 22 लोग सवार थे। घायलों को आपात सेवा 108 एंबुलेंस से सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया गया। डिवाइडर की वजह से वाहन खाई में गिरने से बच गया।
विज्ञापन



नोएडा (यूपी) के सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत 21 कर्मचारियों का दल शनिवार को नैनीताल घूमने आया था। दल में 14 युवक और सात युवतियां शामिल थी। नोएडा लौटते समय रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कालाढूंगी से करीब छह किलोमीटर पहले प्रिया बैंड के पास ट्रेंपो ट्रैवलर बीच सड़क अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सयोनी दुबे (28) और जया शाक्य (23) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से दब गए। पुलिस ने गाड़ी काटकर शव बाहर निकले। चालक उमेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद ने बताया कि ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी पलटी। एसओ नंदन रावत ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। सभी मामूली घायल हैं। मृतकों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन




ये हुए घायल

हादसे में शिखा, आर्यन, छवि, प्राची, मुस्कान, सागर, प्रियांशु, गणेश, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित मुकेश, आदर्श और अभिनव घायल हो गए।

कालाढूंगी- नैननीताल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद 

कालाढूंगी- नैननीताल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed