फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two dumpers involved in illegal mining near Gaula bridge were seized

Nainital News: गौला पुल के पास अवैध खनन में लिप्त दो डंपर सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two dumpers involved in illegal mining near Gaula bridge were seized
हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को गौला पुल के नीचे की ओर अवैध खनन में लिप्त दो डंपरों को सीज कर दिया। दोनों डंपरों में खनन सामग्री भरी जा रही थी। माना जा रहा है कि इस खनन सामग्री का उपयोग सड़क निर्माण में हो रहा था।
विज्ञापन


तराई पूर्वी के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि डंपरों से अवैध खनन करने संबंधी शिकायत वन विभाग को मिल रही थी। जब वन विभाग की टीम ने गौला पुल के नीचे डाउनस्ट्रीम में उतरकर देखा तो यहां दो डंपर मिले जिनमें नदी से रेता-बजरी भरा जा रहा था। अवैध खनन पर दोनों डंपर को सीज कर दिया गया है। बताया कि नजदीक में ही एनएचएआई का कार्य भी हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि खनन सामग्री का उपयोग कहां हो रहा था। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed