{"_id":"60e8b4088ebc3ee9b036ddf1","slug":"two-drivers-of-roadways-sacked-on-serious-charges-haldwani-news-hld430641490","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के दो चालक गंभीर आरोपों में बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के दो चालक गंभीर आरोपों में बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक ने विशेष श्रेणी के दो बस चालकों को गंभीर आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया है। दोनों को शाहजहांपुर पुलिस ने 10 किलो अफीम के डोडा के साथ गिरफ्तार किया था। जांच रिपोर्ट मिलने पर एआरएम ने मामले में कार्रवाई की है।
रोडवेज में संविदा पर तैनात विशेष श्रेणी चालक हरपाल सिंह और दलीप शर्मा को शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाने की पुलिस ने डोडा के साथ गिरफ्तार किया था। इसी कारण दोनों चालक बगैर बताए ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। पुलिस ने रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान को दोनों चालकों की रिपोर्ट भेजी। बताया कि गिरफ्तार चालक हरपाल सिंह ऊधमसिंह नगर जिले के ग्राम गोपालपुर गदरपुर और चालक दलीप शर्मा ग्राम महेशपुर बाजपुर निवासी है।
पुलिस ने इस साल मई में दोनों के कब्जे से एक बोरी में दस किलो डोडा बरामद किया था। रोडवेज के अधिकारियों की जांच में दोनों दोषी निकले। बिना सूचना दिए दोनों चालक 28 मई 2021 से अनुपस्थित भी थे। एआरएम ने बताया कि इस प्रकरण में विभाग ने दोनों को दोषी मानकर समस्त देयक और सिक्योरिटी की राशि निगम के पक्ष में जब्त कर ली है। इनकी सेवाएं समाप्त कर मामले में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) और मंडलीय प्रबंधक को लिखित जानकारी भेज दी है।